गाज़ियाबाद: मोदीनगर में किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास, विरोध करने पर डंडे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर इलाके में एक युवक ने किशोरी को जबरन होटल ले जाने का प्रयास कर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोप युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है डरा धमकाकर आरोपी पहले भी दुष्कर्म कर चुका है।