अटरू: अटरू उपखण्ड को 80 गांवों समेत मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली देंगनी पुलिया पर हाईलेवल ब्रिज हुआ तैयार
Atru, Baran | May 31, 2026 देंगनी पुलिया का हाई लेवल ब्रिज तैयार, 80 गांवों समेत एमपी से सालभर जुड़ा रहेगा एनएच-90 स्टेट हाई वे-72 पर हाईलेवल ब्रीज तैयार हो चुका है। इसे मानसून से पहले शुरू करने के लिए कार्य तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं। कार्य होने के बाद बारिश के दौरान नदी में उफान आने के बावजूद बारां जिले का मध्यप्रदेश में संपर्क नहीं टूटेगा।