गिरिडीह: गांडेय के फूलजोरी में पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए सोशल ऑडिट टीम द्वारा शिविर का आयोजन
गांडेय के फूलजोरी पंचायत सचिवालय में NSAP के अंतर्गत संचालित पेंशन वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सोशल ऑडिट टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि मो. सुलेमान अंसारी ने कहा कि आज यहाँ जारी सूची के लाभुकों का आधार प्राप्त कर ऑडिट टीम के सदस्यों द्वारा भौतिक सत्यापन कराया गया।