गिरिडीह: बिरनी पुलिस ने नाबालिग से जबरन शादी कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
बिरनी के भरकट्टा क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग से जबरन शादी करने वाले एक आरोपी को पकड़कर शनिवार को 2 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि सरिया के अरवाटांड निवासी सुखदेव मंडल नामक युवक ने धोखे से नाबालिग बच्ची से विवाह रचा लिया।