गिरिडीह: सिरसिया के ज्वेलरी शोरूम बीबी गोल्ड एंड जेम्स में चोरी, घटना CCTV में कैद
सिरसिया के ज्वेलरी शोरूम बीबी गोल्ड एंड जेम्स में शनिवार शाम करीब 5 बजे चोरी हो गई। चोरी की घटना CCTV में कैद हुई है। गिरिडीह के सिरसिया स्थित बीबी गोल्ड एंड गेम्स ज्वेलरी शोरूम में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,दो महिलाएं एक बच्चे के साथ गहने खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची।वे पायल देखने के दौरान एक जोड़ी पायल पर हाथ साफ कर गई ।।