मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav आज आगर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
विधायक कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 13 सितंबर रविवार को जिला मुख्यालय आगर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी हितग्राहियों के खाते में सितंबर माह की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा आगर जिले को करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें दी जाएगी।
विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत, कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर शनिवार की शाम को मौके पर निरीक्षण कर, माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। विधायक श्री गहलोत कलेक्टर डॉ मीना एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, ग्रीन हाउस निर्माण वेटिंग हाउस निर्माण, आमंत्रित अतिथियों के बैठक की व्यवस्था प्रेस एवं मीडिया की बैठक व्यवस्था हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था सहित अलग-अलग दीर्घा निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले हितग्राहियों के लिए पेयजल, एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था, संबंधित सेक्टर में उनकी प्रवेश की व्यवस्था,सुगम निकासी की व्यवस्था, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर आपात चिकित्सा व्यवस्था, मय चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए वैकल्पिक जनरेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके श्रीमती देव कुवर सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, श्री देवनारायण यादव, सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी तथाश्री प्रेम यादव ,नगर परिषद अध्यक्ष श्री नीलेश पटेल, श्री बाबूलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, श्री मयंक राजपूत एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Nagarsingh Chouhan
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026