कैरो: कैरो में गर्मी से बढ़ी मिट्टी के घड़ों की मांग, नल वाले मटके बने पहली पसंद, कुम्हारों को मिला रोजगार
कैरो प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच देसी फ्रिज कहे जाने वाले मिट्टी के घड़े और मटकों की मांग तेजी से बढ़ गई है। रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे जायजा लेने पर देखा गया कि बाजारों में जगह-जगह कुम्हारों द्वारा लगाए गए घड़ा-मटका दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है और ठंडा पानी पाने के लिए लोग इन पारंपरिक साधनों की खरीदारी कर रहे हैं।