चकरनगर: बिठौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिला जनचौपाल आयोजित की, हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
सोमवार दोपहर 4 बजे मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना बिठौली पुलिस ने महिला जनचौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।