झांसी: मृतक शिवम चौबे के मामले में जतारा विधायक ने झांसी आईजी से सदर तहसील में मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2025 शिवम चौबे को न्याय दिलाने के लिए भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने परिजनों और नगर वासियों के साथ झांसी के आईजी को सोमवार को सदर तहसील में ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आईजी से मिलकर इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। आईजी ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण को निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।