झांसी: भोजला गांव में पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के परिवार ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2025 झांसी में सोमवार को दिनदहाड़े मर्डर के आरोपी को गोलियों से भून डाला। पूर्व प्रधान और उसके परिवार ने घेराबंदी कर पत्नी के सामने ही उसे गोलियां मारीं। पत्नी ने बचाने की कोशिश की, तो उसे थप्पड़ मारे और धक्का देकर गिरा दिया। हत्या के बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए भाग गए। वारदात के बाद आसपास के लोग जुट गए। युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया।