कानपुर देहात के रानियाँ क्षेत्र में 25 अगस्त की गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिंद नदी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गोकशी के आरोपी फजल करीम और सलमान बाबू पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी इरफान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, चापड़, छूरा-छूरी, 4 मोबाइल फोन, ₹1,330 नकद और एक स्कूटी बरामद हुई है।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 रानियाँ, कानपुर देहात
.
#KanpurDehat #RaniaPolice #Rania #PoliceEncounter #Gokashi