सादाबाद: सादाबाद में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान गणना को लेकर आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम
सादाबाद में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम सादाबाद इंटर कॉलेज में सुपरवाइजरों और प्रगणकों के लिए संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार हेमंत चौधरी एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रथम चरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की है।