दाउदनगर: दाउदनगर महाविद्यालय में पांच विषयों में पीजी की पढ़ाई का उद्घाटन, काराकाट सांसद, कुलपति व विधायक रहे मौजूद
दाउदनगर महाविद्यालय दाउदनगर में पांच विषयों में पीजी की पढ़ाई का उद्घाटन शनिवार की दोपहर 1:15 बजे किया गया। काराकाट सांसद राजाराम सिंह, ओबरा विधायक ऋषि कुमार एवं मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति डॉ प्रो शशि प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। प्रेमचंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के विकास पर बल दिया गया।