जलालपुर: जलालपुर में युवक का संदिग्ध शव बरामद, दोस्त हिरासत में
Jalalpur, Saran | Sep 29, 2026 नगरा थाना क्षेत्र के कटेसर मिडिल स्कूल के समीप सोमवार की देर रात पुलिस ने एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव निवासी बाबू जान अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र जावेद अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और जांच में जुट गई है।