चिनिया: हाथियों के उत्पात से किसान परेशान, फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
Chinia, Garhwa | Sep 29, 2026 चिनियां मुख्यालय के आसपास गांवों में हाथियों के पहुंचने से किसान बेहद चिंतित हैं। मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे हाथियों का झुंड मुख्यालय के चिरका गांव पहुंच गया और कई किसानों के खेतों में लगी मक्का व अरहर की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। लगातार हो रहे फसल नुकसान से परेशान किसानों ने वन विभाग से फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा देने के साथ ही हाथियों को