फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50.44 ग्राम एमडीएमए और 1.07 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये है। इस मामले में मजीद खोखर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।