जशपुर: पुल पर चढ़ा पानी, जशपुर-कुसमी मार्ग बंद; गलफुला नदी उफान पर, सड़क बहने से आवागमन बाधित, वाहनों को 15 किमी अतिरिक्त चक्कर
पुल पर चढ़ा पानी, जशपुर-कुसमी मार्ग बंद गलफुला नदी उफान पर, सड़क बहने से आवागमन बाधित; वाहनों को 15 किमी अतिरिक्त चक्कर जशपुरनगर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पांच दिनों से लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। मनोरा-कुसमी स्टेट हाईवे पर गलफुला नदी का पुल पानी में डूब गया और किनारे की सड़क बह गई। जशपुर-कुसमी मार्ग बंद है।