शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस ने 201 लोगों को लौटाए 47 लाख रुपये के गुम मोबाइल, दिया बड़ा तोहफा
शाहजहाँपुर। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने 201 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान