तरबगंज: दुल्लापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला व उसकी बेटी को पीटा, पीड़ित की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दुल्लापुर गांव के धुसवा मजरा निवासी महिला शांती देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि शुक्रवार की शाम करीब 08 बजे गांव के ही विपक्षी इंद्रपाल, राम कृपाल और धर्मपाल पुत्रगण चंद्र भवन पुरानी रंजिश को लेकर मेरे घर आये और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे ।विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगे तब बीच कराने आई मेरी बेटी पूनम को भी मारे पीटे और जान से मारने की धमकी भी दी है।