कल्पना के आत्मविश्वास ने जीता कलेक्टर का दिल, अंग्रेजी में दिया परिचय तो गूंज उठीं तालियां
कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, परखी शैक्षणिक गुणवत्ता और स्कूल की व्यवस्थाएं
कटनी, 13 नवंबर। बच्चों की आंखों में सपने हों और उन्हें साकार करने के लिए शिक्षा का मजबूत आधार मिले, तो प्रतिभा किसी भी परिस्थिति में अपना रास्ता बना लेती है। ग्राम केवलारी की शासकीय प्राथमिक शाला में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही प्रेरक दृश्य देखने को मिला। यहां कलेक्टर श्री आशीष तिवारी विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत कर उनकी शैक्षणिक समझ, ज्ञान और आत्मविश्वास को परखा।
कक्षा में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 8वीं की छात्रा कल्पना मिश्रा से अंग्रेजी में अपना परिचय देने को कहा। कल्पना ने बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। उसके सहज अंदाज और स्पष्ट अभिव्यक्ति ने कलेक्टर सहित वहां �
Katni, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026