जहानाबाद: प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
जिला अतिथि गृह, जहानाबाद में प्रभारी मंत्री मो. जमा खान ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, बिजली, जीविका, पथ निर्माण और कृषि विभाग की समीक्षा हुई।