कन्नौज: पुलिस लाइन में महिला ट्रेनी सिपाही सुसाइड मामले में युवक पर रिपोर्ट दर्ज, नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप
कन्नौज के पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक ट्रेनी सिपाही ने सुसाइड कर लिया था जिसकी मौत की पुष्टि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने की थी। मामले में मृतिका रानू जादौन के पिता ने एटा माधवनगर निवासी देवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बेटी को नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप देवेश पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू करदी