कन्नौज: ग्राम खालेपुर्वा में स्थित है चमत्कारिक स्थान, सभी की मनोकामना होती है पूरी
कन्नौज जिले के ग्राम खालेपुर्वा में राजावेणु के नाम से एक प्राचीन चमत्कारिक देव स्थान है। जहां पर लोग दूर-दूर से आकर अपनी मनोकामना पूरी करते है तो वहीं बताया जाता है कि इस स्थान पर राजा वेणु का ताल है, जहां रानी भी स्नान करने को आती थी। शनिवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर बाबा अतर सिंह ने बताया कि यह मंदिर खालेपुर्वा गांव में है। यह बहुत ऐतिहासिक स्थान है ।