कन्नौज: जसोदा में मक्का सुखाने को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस के सामने चले लाठी व डंडे
कन्नौज के जसोदा में मक्का सुखाने को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। कन्नौज में यह मामला शुक्रवार की शाम सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर यह विवाद हुआ था। लाठी डंडे और पत्थर चलने वाले वीडियो में दोनो पक्ष एक ही परिवार से जुड़े है। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया दोनो पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।