कन्नौज: गांव ताजमहमूदपुर में स्थित है त्यागी जी महाराज का मंदिर, एक वर्ष तक अन्न व जल का किया था त्याग
कन्नौज शहर के गांव ताजमहमूदपुर में त्यागी जी महाराज का मंदिर बना हुआ है, मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर की खास मान्यता है कि जो भी भक्त यहां पर मनोकामना लेकर आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और सबसे बड़ी बात यहां की है कि जिनके नाम से यह मंदिर है। उन त्यागी बाबा ने एक साल तक अन्न जल कुछ भी ग्रहण नही किया था।