कन्नौज: कन्नौज शहर में शनिवार को शनिमंदिरों में सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़, पूजा अर्चना के साथ तेल का दीपक जलाकर मन्नत करते दिखे
कन्नौज शहर में शनिवार को शनि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शनिदेव के दर्शन करने को पहुंचने लगी। पूजा अर्चन के साथ लोग तिल और उर्द की काली दाल को चढ़ाते हुए दिखे तो वहीं भक्त शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक भी जला कर अपनी मन्नत कर रहे थे। सुबह से ही लोग शनिदेव की पूजा अर्चना करने पहुंचे। शनिवार सुबह शनिदेव देव की पूजा कर रहे शनि भक्त।