सीलमपुर: सीलमपुर-जनसंपर्क सभा के तहत उत्तर पूर्वी जिला के एडिशनल डीसीपी मनस्वी जैन ज्योति नगर थाने में लोगों की शिकायतों को सुना
जनसंपर्क सभा के तहत उत्तर पूर्वी जिला के एडिशनल डीसीपी मनस्वी जैन ने ज्योति नगर थाने में लोगों की शिकायतों को सुना. इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों शिकायतकर्ता थाने में पहुंचे और अपनी समस्याओं को एडिशनल डीसीपी के समक्ष रखा. एडिशनल डीसीपी ने भी सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर उचित कार्रवाई करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.