भाजपा विधायक अजय महावर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की हाई कोर्ट के फटकार के बाद भी केजरीवाल नहीं दे रहे हैं इस्तीफा. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के जेल में होने की वजह से पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी.जिसकी वजह से मेयर चुनाव रद्द करना पड़ा.