सीलमपुर: सीलमपुर:-साइबर पुलिस की टीम ने सिवाजी पार्क में स्कूली छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
शाहदरा जिला की साइबर पुलिस की टीम ने शिवाजी पार्क स्थित कन्या विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.इस कार्यक्रम में 248 छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां साझा की गई.साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए. इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानियां की भी जानकारी दी गई.