हरिद्वार: सिडकुल थाने में खोए 70 मोबाइल बरामद, 14 लाख की कीमत के मोबाइल देकर पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान
सिडकुल थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से 14 लाख रुपए की कीमत के 70 मोबाइल फोन बरामद किए। फोन बरामद करने के बाद उन लोगों को थाना बुलाया गया, जिनके फोन खोए हुए थे। पुलिस ने सबको मोबाइल लौटाकर चेहरे पर मुस्कान लौटने का कार्य किया। लोगों ने बताया कि वो अपनी उम्मीद खो चुके थे लेकिन सिडकुल पुलिस ने बेहतर कार्य करके उनके खोए हुए मोबाइल लौट आए हैं। इसके लिए आभार है।