कटिहार: DM और SP ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
DM मनेश कुमार मीणा और SP शिखर चौधरी ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। यह मामला शाम चार बजे का है। इस मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे । इस मौके पर DM मनेश कुमार मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया और इससे संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।