कटिहार: हरिहरपुर में ज़मीन विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, थाने में मामला दर्ज
शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उनके परिजन के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था जो मारपीट में घायल हुए थे। घायल लक्ष्मण महलदार ने बताया कि उन्हें मत्स्य विभाग की ओर से जमीन मिली थी। जिसमें वह मछली पालन और मखाना फसल उगाते हैं। जिसका 2027 तक का एग्रीमेंट बना हुआ है। उस जमीन पर मो फरीद मो अनसूर और उनके साथी कब्जा करना चाहते है