कटिहार: जीआरपी चौक के पास घायल व्यक्ति को ट्रैफिक सिपाही ने अस्पताल में भर्ती कराया, पहचान नहीं हुई
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ट्रैफिक सिपाही के द्वारा एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जो गंभीर रूप से घायल था। जिसका चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल को सदर अस्पताल लाने वाले सिपाही को भी नहीं मालूम यह व्यक्ति कौन है और यह कैसे घायल हुआ था।