लोहरदगा: दहेज को लेकर हत्या मामले में डीजे 3 अरविंद कुमार की अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
बगरू थाना क्षेत्र के मेरले में हुए दहेज को लेकर हत्या मामले में डीजे 3 अरविंद कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए पति लालू प्रसाद साव ओर देवर अर्जुन साव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। 23 नवंबर 2021 को पुत्री के ससुराल वालों के द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।