लोहरदगा: एसपी ने सदर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग
एसपी हारिस बिन जमां ने शुक्रवार को सदर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं। मौके पर सभी थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।