डिंडौरी: श्रीराम जानकी वाटिका करौंदी में पौधारोपण महा अभियान, फलदार पौधों का रोपण किया गया, न्यायाधीश रहे मौजूद
डिंडौरी जिले के करौंदी गांव के श्री राम जानकी वाटिका में 200 वें रविवार पौधारोपण महा अभियान को लेकर रविवार शाम 5:00 बजे विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया पौधारोपण के दौरान न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए और पौधारोपण कर आम जनों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया । दरअसल पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत मौजूद सभी ने पौधों रोपण किया ।