आज दिनांक 27.09.2026 को विश्व पर्यटन दिवस पर 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' के तहत जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सासाराम रेलवे स्टेशन क्षेत्र एवं शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, मीडिया बंधु, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं सफाई कर्मियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र एवं शेरशाह सूरी मकबरा में साफ-सफाई की गई तथा आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित रखने के बजाय इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घर की सफाई के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण का सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन पर पड़ता है। आसपास साफ-सफाई रहने से गंदगी एवं उससे होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की शपथ भी ली गई। स्वच्छता जागरूकता अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
#IPRD
#BiharGovernment
#WorldTourismDay
#PublicService
#CleanlinessDrive
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 27, 2026