सिरदला: सुखनर बाजार में बिजली विभाग ने किया छापा, लगाया भारी जुर्माना
रजौली विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को परनाडावर थाना क्षेत्र के सुखनर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान महेश चौधरी के औद्योगिक परिसर में लगे बिजली मीटर का सील टूटा मिला। मीटर के अंदर अतिरिक्त तार जोड़कर उसे बायपास किया गया था, जानकारी बुधवार को 7 बजे प्राप्त