➡️ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित, 47 युवाओं को 327.76 लाख के ऋण वितरित
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में आज दिनांक 29/09/2026 को युवा संगम रोजगार मेला एवं एक दिवसीय कैरियर अवसर मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सागर द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई एवं सम्मिलित युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विधायक श्री प्रदीप लारिया द्वारा स्टॉल का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 47 लाभार्थियों को कुल 327.76 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए।
#jansamparkMP #sagar
12 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026