पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने हज भवन का दौरा किया, हज यात्रियों के लिए सुविधाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हज भवन पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ हज भवन का निरीक्षण किया और हज यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि हज पर जाने वाले सभी यात्रियों के सुविधाओं का ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी भी चीज की दिक्कत ना हो।