पटना ग्रामीण: गांधी सेतु पर ओवरटेक करते समय ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू
शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब पटना में गांधी सेतु पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और पिलर के बीच बाइक सवार युवक फंस गया। हादसे में युवक का एक पैर ट्रक के नीचे आ गया। घटना की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी के सहारे गाड़ी को हटाकर उसे बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।