सिंघेश्वर: बाबा सिंहेश्वर धाम में आज से श्रावणी मेला, डीएम बोले—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
मधेपुरा के विश्व प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में आज से राजकीय श्रावणी मेला शुरू हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल और सफाई की व्यापक व्यवस्था की है। डीएम अभिषेक रंजन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।