लोहरदगा: श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक संपन्न, प्रांतीय अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा
लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम 4 :30 बजे निर्माणाधीन श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी सत्र 2025-27 के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई।