लोहरदगा: उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय परतूर के विद्यार्थियों को सिविल सेवा और करियर निर्माण के बारे में बताया
महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर शहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार शाम 4 बजे लोहरदगा उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और उपायुक्त के कार्य करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।