लोहरदगा: भकसो कोयला टोली में युवक बिजली गिरने से झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
जानकारी अनुसार भकसो कोयला टोली निवासी बुधवा उरांव का पुत्र राजकुमार उरांव शुक्रवार को अपने घर के समीप टहल रहा था इसी क्रम में आसमानी बिजली गिरी और युवक को अपने चपेट में ले लिया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में युवक का गला जे नीचे से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह जल गया है। घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में