लोहरदगा: लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती गिरोह का भंडाफोड़, हथियारों के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को धर-दबोचा। पुलिस ने इनके पास से हथियार, लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस बड़ी सफलता का खुलासा मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।