लोहरदगा: नए नगर भवन में जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया, किशोर स्वास्थ्य और बाल विवाह उन्मूलन पर जोर दिया गया
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम RKSK के तहत शुक्रवार शाम 3:30 बजे स्वास्थ्य विभाग, लोहरदगा द्वारा जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नए नगर भवन, लोहरदगा में संपन्न हुआ, जिसमें किशोरियों और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।