मथुरा: वृन्दावन में फायरिंग कर कार चालक की हत्या करने वाले 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों आरोपियों को लगी गोली
थाना वृंदावन के श्यामकुटी इलाके में बुधवार रात रजवाड़ा मैरिज होम के बाहर फायरिंग कर एक बेगुनाह की जान लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ मे दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी अभय और भूरा से पिस्टल, तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई।