मथुरा: अक्रूर से लापता महिला का करीब 2 माह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस से मदद की गुहार
थाना जैंत क्षेत्र के अक्रूर गांव निवासी हेमंत कुमार के अनुसार उनकी पत्नी 40 वर्षीय राधा बीती 2 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलास के जब कोई सफलता नही मिली तो शख्स ने थाने में पत्नी की गुनसुदगी दर्ज कराई, लेकिन करीब 2 माह भी महिला का कोई पता नही लगा है। गुरुवार को परिजनों ने अनहोनी आशंका व्यक्त कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।