फरीदपुर: खड़ंजे से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, फतेहगंज पूर्वी थाने में 19 लोगों पर दर्ज हुआ केस
फरीदपुर तहसील के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव मुड़िया भगवंतपुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 19 लोगों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित अजय कुमार का आरोप है कि वह सुबह खेत पर जा रहा था, तभी गांव के कुछ दबंगों ने रास्ता रोक गाली-गलौज की और विरोध पर हमला किया।